Megha Patidar

महाकुंभ के अनोखे बाबा:

IITian से लेकर अमेरिकी सैनिक तक, यहां हर कोई है 'सच्चा भक्त'

Ambassador बाबा

यह बाबा अपनी भगवा रंग की पुरानी कार चलाने के लिए मशहूर हैं। वे इसी कार से पूरे भारत में घूमते हैं।

IMAGE SOURCE - INDIA TV

बाबा मोक्षपुरी

अमेरिका के न्यू मैक्सिको से आए माइकल, जो पहले अमेरिकी सेना में थे, अब सनातन धर्म अपना चुके हैं।

IMAGE SOURCE -  THE NEW INDIAN EXPRESS

राधेपुरी बाबा

उज्जैन के रहने वाले श्रीधरन ने 14 साल तक एक हाथ ऊपर उठाए रखा, हठ योग और विश्व कल्याण के प्रति उनकी गहरी आस्था है।

IMAGE SOURCE - AAJ TAK

रुद्राक्ष वाले बाबा

गीतानंद गिरी बाबा पिछले 12 सालों से 45 किलो वजन के 2 लाख रुद्राक्ष पहने हुए हैं। यह उनके सनातन धर्म के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

IMAGE SOURCE - DAINIK BHASKAR

IITian बाबा

IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातक एक व्यक्ति ने आध्यात्मिकता के लिए अपना वैज्ञानिक करियर छोड़ दिया।

IMAGE SOURCE - TIMES OF INDIA

अनाज वाले बाबा

सोनभद्र से आए बाबा अपने सिर पर गेहूं, बाजरा और चने के पौधे उगाते हैं और खेती को बढ़ावा देते हैं।

IMAGE SOURCE - ARTH PARKASH

IAS बाबा

ये बाबा 40 सालों से मौन हैं और केवल चाय पीते हैं। वे व्हाट्सएप के जरिए हजारों छात्रों को मुफ्त आईएएस कोचिंग देते हैं।

IMAGE SOURCE - ANI

लिलिपुट बाबा

3 फीट 8 इंच लंबे 58 वर्षीय बाबा पिछले 32 सालों से स्नान नहीं कर रहे हैं और महाकुंभ में ध्यान आकर्षित करते हैं।

IMAGE SOURCE - THODKYAAT NEWS

सबसे छोटे बाबा

जूना अखाड़े के 3.5 साल के श्रवण पुरी बाबा, जिन्हें उनके माता-पिता ने गुरुओं को सौंपा, अब भगवान की सेवा में रहते हैं।

IMAGE SOURCE - THE DAILY GUARDIAN