अक्षय तृतीया - एक शुभ अवसर
By Deepika Patidar
अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ और फलदायक दिन माना जाता है। इस दिन शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किए जा सकते हैं।
‘अक्षय’ का अर्थ है — जो कभी न खत्म हो। इस दिन किए गए अच्छे कार्य, दान या निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाते।
लोग इस दिन सोना खरीदते हैं क्योंकि माना जाता है कि यह धन और समृद्धि को बढ़ाने वाला होता है और सौभाग्य का प्रतीक है।
सोने को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इसे खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन की वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया को निवेश की दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। लोग सोना भविष्य की सुरक्षा के रूप में भी खरीदते हैं।
पुराणों के अनुसार, त्रेता युग की शुरुआत इसी दिन हुई थी। भगवान कुबेर ने भी इसी दिन सोना प्राप्त किया था।
इस दिन कई परिवारों में बेटियों और बहुओं को सोने के आभूषण उपहार में दिए जाते हैं। यह प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक होता है।
सोना खरीदना सिर्फ रिवाज नहीं, आस्था और भविष्य के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संकेत है। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदी अक्षय सौभाग्य का द्वार खोलती है।
READ MORE